70 लाख के जनसहयोग से बदली गांव की तस्वीर, घोघड़ियां में हवन के बाद लगाए 325 पौधे, तालाब बना हरित पार्क

70 लाख के जनसहयोग से बदली गांव की तस्वीर, घोघड़ियां में हवन के बाद लगाए 325 पौधे, तालाब बना हरित पार्क

राजधानी चौपाल, जींद। जिले के उचाना क्षेत्र के घोघड़ियां गांव में शांति और सुख समृद्धि के लिए हवन किया गया और इसके बाद गांव के तालाब के चारों तरफ 325 पौधे लगाए गए। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में जिला परिषद चेयरपर्सन प्रतिनिधि कुलदीप रंधावा पहुंचे और विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व चेयरमैन वीरेंद्र बूरा, बलराज श्योकंद, और विरेंद्र कौशिक मौजूद रहे। 

गांव की बाबा गैबी साहिब कमेटी और जोहड़ कमेटी के सदस्यों ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। इसके बाद हवन किया गया। ग्रामीण महावीर प्रधान, रामबिलास, रघुबीर, रामभज, विश्वास बूरा, जितेंद्र, जयसिंह, सुमित, काला, विक्की, राकेश, विकास, सुनील, दीपू, साहिल, गोलू, ने कहा कि गांव की दरफैन पत्ती ने 70 लाख रुपए का चंदा एकत्रित कर के बाबा गैबी साहिब के पास तालाब की चारदीवारी निकलवाई और मिट्टी भरत कर के पार्क की जगह बनाई है।

यहां पर दोनों ओर 325 पौधे रोपित किए गए हैं। इनमें पीपल, नीम, बरदग के अलावा अर्जुन की छाल, बेलपथर, कल्प वृक्ष जैसे आयुर्वेदिक पौधे भी लगाए गए हैं। इसके अलावा तालाब में नहरी पानी भरवाया गया है। गांव के श्मशान घाट में भी पौधारोपण किया गया। मुख्यातिथि कुलदीप रंधावा ने कहा कि जिला परिषद के अधीन आने वाले ग्रांट से गांवों में विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। उन्होंने खेल स्टेडियम में खिलाड़ियों की मांग पर वाटर कूलर दिया।

Must Read Haryana news : अल्ट्रासाउंड केंद्रों को मुख्य शीर्ष पर लिखना होगा पीसी पीएनडीटी केंद्र का नाम Haryana news : अल्ट्रासाउंड केंद्रों को मुख्य शीर्ष पर लिखना होगा पीसी पीएनडीटी केंद्र का नाम

वीरेंद्र घोघड़ियां ने कहा कि गांव में आपसी भाईचारा बना रहना चाहिए। गांव की तीनों पट्टियों के लोग मिल कर काम करें। सरकार से जो मदद मिल रही है, उसके अलावा भी ग्रामीण निजी सहयोग से सामूहिक कार्य करवाते रहें। ग्रामीणों ने तालाब पर अच्छा कार्य किया है। 

Rahul Hindustani

Rahul Hindustani

राहुल हिंदुस्तानी हरियाणा की पत्रकारिता में सक्रिय एक निर्भीक और जनसरोकारों से जुड़े पत्रकार हैं। वे साप्ताहिक समाचार पत्र “राजधानी चौपाल” के संपादक एवं स्वामी हैं, जिसके माध्यम से वे आम जनता की आवाज़ को मजबूती से उठाते हैं। हरियाणा के विभिन्न जिलों में सक्रिय राहुल हिंदुस्तानी जमीनी मुद्दों, प्रशासनिक मामलों और राजनीतिक गतिविधियों पर सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। उनकी पत्रकारिता की पहचान है—तथ्य आधारित खबरें, बेबाक अंदाज और जनहित को प्राथमिकता। “राजधानी चौपाल” आज एक भरोसेमंद उभरता हुआ मंच बन चुका है, जो स्थानीय खबरों को तेजी और विश्वसनीयता के साथ लोगों तक पहुँचाता है।

होम राज्य चुनें
Live TV Shorts
शॉर्ट न्यूज

Categories